Thursday, January 29, 2009

बिहार में सिनेमाघर से 3 जिंदा बम बरामद



किशनगंज [जागरण संवाददाता] बिहार के किशनगंज शहर में मेट्रो सिनेमा हाल की बालकनी से मिठाई के डिब्बे में रखे तीन जिंदा बम एसएसबी पुलिस जवानों ने बरामद किए। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में इन बमों को निष्क्रिय कर दिया गया। सिनेमा हाल में बम की खबर से मार्केट पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मध्याह्न एसएसबी 21 वीं वाहिनी के उप समादेष्टा एस.वर्मा को सूचना मिली कि मेट्रो सिनेमा को बम से उड़ाने की तैयारी है। सूचना मिलने ही उप समादेष्टा ने इसकी जानकारी एसपी एमआर नायक को दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे पदाधिकारियों ने मेट्रो सिनेमा पहुंच पहले दर्शकों को सुरक्षित निकाला। तलाशी अभियान के क्रम में पालीथीन में एक मिठाई का डिब्बा मिला। बाहर निकालकर जब डिब्बा खोला गया तो तीन जिंदा बम मिले। एसपी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बम को प्लांट कर दहशत फैलाने की चेष्टा की थी। इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


द्वारा जागरण संवाददाता

No comments:

Post a Comment