Thursday, January 29, 2009

बिहार में 78 नरमुंडों के साथ एक गिरफ्तार


छपरा [जासं]। शहर के बस स्टैंड से पुलिस ने 78 नरमुंडों और दस मानव अस्थियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नरमुंड और अस्थियां दो बड़े बैगों में रखे गए थे। वह इन्हें बनारस से लाया था और सिलीगुड़ी पहुंचाने के लिए बस के इंतजार में खड़ा था। गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के पूर्वी चम्पारण के तुर्रकौलिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का निवासी राजदेव साह है।

मंगलवार को राजदेव ने पुलिस को बताया कि नरमुंडों और हड्डियों को उसने वाराणसी में डोम समुदाय से खरीदा है। सिलीगुड़ी में राजेन्द्र मेडिकल कालेज के एक प्राध्यापक इसके खरीदार हैं। उसने बताया कि यह पांच गुणा मुनाफे का धंधा है। वाराणसी में एक नरमुंड व हड्डी 10 से 12 रुपए में मिलते हैं जो सिलीगुड़ी में प्रति पीस 40 से 50 रुपए में बिकते हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

द्वारा जागरण संवाददाता

No comments:

Post a Comment