पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पारु थाना क्षेत्र के चतुरपट्टी गांव में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात छापेमारी की। पुलिस बल से अपने को घिरा पा नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कई जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। देर रात चली इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान ओमप्रकाश तिवारी भी शहीद हो गया। मारे गए एक नक्सली की पहचान कामेश्वर राम के रूप में हुई है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली अन्य शवों को अपने साथ उठाकर ले जाने में सफल रहे।
पुलिस नक्सलियों को संरक्षण देने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
द्वारा जागरण संवाददाता
No comments:
Post a Comment